शामली में स्कूटी की टक्कर से रिटायर्ड कर्मचारी की मौत:बेटे की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे; 11 दिसंबर को जाएगी बारात

Nov 28, 2026 - 20:08
0
शामली में स्कूटी की टक्कर से रिटायर्ड कर्मचारी की मौत:बेटे की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे; 11 दिसंबर को जाएगी बारात
शामली में बेटे की शादी के कार्ड बांटकर और दवाई लेकर घर लौट रहे रिटायर्ड DDA कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। सिक्का गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेपर फैक्ट्री के बाहर सड़क किनारे खड़े ट्रकों के पास उनकी स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में सुरेंद्र पाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिस घर में 11 दिसंबर को बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां पिता की मौत से मातम छा गया। शादी के कार्ड बांटने और दवाई लेने गए थे मृतक की पहचान सुरेंद्र पाल पुत्र मंगत निवासी गांव बावड़ी के रूप में हुई है। वह करीब दो साल पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) से सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार के मुताबिक, शनिवार को वह थानाभवन की ओर से शामली आ रहे थे। ननौता से दवाई लेने के साथ उन्हें बेटे की शादी के कार्ड भी बांटने थे। सिक्का चौकी क्षेत्र में पेपर फैक्ट्री के बाहर सड़क किनारे खड़े ट्रकों के पास उनकी स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 11 दिसंबर को होनी है बेटे की शादी परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र पाल के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटा भानू मलिक कोटा में शिक्षक है। उसकी शादी 11 दिसंबर को होनी है। पिता बेटे की शादी की तैयारियों में जुटे थे और इसी सिलसिले में कार्ड बांटने निकले थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी राकेश का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता की मौत की खबर मिलने के बाद बेटा भी ड्यूटी से घर लौट रहा है। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हाईवे किनारे खड़े रहते हैं आधा दर्जन से ज्यादा ट्रक स्थानीय लोगों का कहना है कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेपर फैक्ट्री के बाहर सड़क के दोनों ओर अक्सर आधा दर्जन से अधिक बड़े ट्रक खड़े रहते हैं। इससे हाईवे पर यातायात प्रभावित होता है और हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों का आरोप है कि ट्रकों के सड़क किनारे खड़े रहने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। इसके बावजूद इन्हें हटाने के लिए प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे पर खड़े ट्रकों की समस्या पर कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User