ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बच्चे की मौत:लखीमपुर में घर के बाहर खेल रहे दो भाई घायल हुए, एक जिला अस्पताल रेफर

Nov 28, 2026 - 20:25
0
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बच्चे की मौत:लखीमपुर में घर के बाहर खेल रहे दो भाई घायल हुए, एक जिला अस्पताल रेफर
लखीमपुर खीरी के खमरिया थाना क्षेत्र के बाबागंज मजरा खानीपुर में शनिवार दोपहर ईंट-भट्ठे की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो मासूम भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी नकहा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आठ वर्षीय प्रियांश निषाद पुत्र संतोष निषाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल उसके 11 वर्षीय बड़े भाई मिथुन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया गया। घर के बाहर खेल रहे थे दोनों भाई परिजनों के मुताबिक, दोनों भाई घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान ईंट-भट्ठे की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में परिवार के दूसरे नंबर के बेटे प्रियांश की मौत से घर में कोहराम मच गया। पिता संतोष निषाद मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। प्रियांश की मौत और बड़े बेटे मिथुन के गंभीर रूप से घायल होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ली सीओ धौरहरा अभिषेक कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User