देवरिया के युवक पर कुशीनगर में चाकू से कई वार:फाइटर और चेन से भी पीटा; गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर

Nov 28, 2026 - 20:25
0
देवरिया के युवक पर कुशीनगर में चाकू से कई वार:फाइटर और चेन से भी पीटा; गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर
देवरिया के एक युवक पर कुशीनगर में जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। शनिवार शाम करीब 6 बजे चौरा खास थाना क्षेत्र के पंचरुखिया घाट के पास कुछ युवकों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने चाकू से सिर और पेट पर कई वार किए। इसके अलावा फाइटर और चेन से भी बेरहमी से पीटा। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। घेरकर चाकू से किए कई वार घायल की पहचान देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के बसडीला जदुधुरी गांव निवासी एहसान (20) पुत्र वाहिद के रूप में हुई है। एहसान के मुताबिक, शनिवार शाम वह पंचरुखिया घाट के पास मौजूद था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने चाकू से उसके सिर और पेट पर कई वार किए। इसके बाद फाइटर और चेन से भी हमला किया। अचानक हुए हमले में एहसान गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमले में कुछ अज्ञात युवक भी शामिल थे। सभी ने उसे घेरकर जान से मारने की नीयत से हमला किया। थाने में दी तहरीर, पुलिस को जानकारी नहीं घटना के बाद एहसान ने चौरा खास थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। हालांकि, चौरा खास थानाध्यक्ष अर्चना सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिलहाल घटना और हमले के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User