अलीगढ़ में अतिक्रमण पर नगर निगम कार्रवाई:नौरंगाबाद में एक ट्राली सामान जब्त, रामघाट रोड और कायमपुर मोड़ पर अतिक्रमण हटाया
शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम ने शनिवार को तीन क्षेत्रों में अभियान चलाया। नौरंगाबाद जीटी रोड पर अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया गया, जबकि रामघाट रोड और कायमपुर मोड़ पर अतिक्रमण हटवाकर दुकानदारों को चेतावनी दी गई। दोबारा सड़क पर सामान रखने पर जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई करने की हिदायत दी गई। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर नगर निगम प्रवर्तन दल ने जोनल अधिकारियों के निर्देशन में नौरंगाबाद जीटी रोड, रामघाट रोड और कायमपुर मोड़ पर कार्रवाई की। नौरंगाबाद में एक ट्राली सामान जब्त नौरंगाबाद जीटी रोड पर सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। नगर निगम टीम ने सड़क पर अवैध रूप से रखे सामान को हटवाया। अभियान के दौरान करीब एक ट्राली अतिक्रमण का सामान जब्त किया गया। रामघाट रोड पर दुकानदारों को चेतावनी आईजीआरएस पर दर्ज शिकायत के निस्तारण के लिए नगर निगम की टीम ने रामघाट रोड पर सड़क किनारे अवैध वेंडर्स और दुकानदारों के अतिक्रमण को व्यवस्थित कराया। मौके पर दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि दोबारा सड़क पर सामान रखने पर जब्ती के साथ जुर्माना वसूला जाएगा। कायमपुर मोड़ पर नर्सरी संचालकों को हिदायत कायमपुर मोड़ पर सड़क पर नर्सरी संचालकों की ओर से किए गए अतिक्रमण को भी नगर निगम प्रवर्तन टीम ने हटवाया। नर्सरी संचालकों को सड़क की सीमा में सामान नहीं रखने की हिदायत दी गई। दोबारा अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्त कर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)