राजद्वारा रोड पर रोजाना जाम लग रहा:आरा मशीन के पास शाम को कारों की बेतरतीब पार्किंग और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से राहगीर परेशान

Nov 28, 2026 - 19:03
0
राजद्वारा रोड पर रोजाना जाम लग रहा:आरा मशीन के पास शाम को कारों की बेतरतीब पार्किंग और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से राहगीर परेशान
रामपुर के राजद्वारा रोड पर आरा मशीन के पास पिछले एक सप्ताह से रोजाना लग रहे हैं।शनिवार शाम करीब छह बजे यहां भीषण जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीर और स्थानीय लोग काफी देर तक फंसे रहे। बाजार से खरीदारी कर घर लौटने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही इस मार्ग पर जाम लगना आम बात हो गई है। सड़क किनारे खड़ी कारें और ई-रिक्शा बन रहे मुसीबत जाम की वजह को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। कुछ लोगों का कहना है कि सड़क किनारे कारें खड़ी कर लोग चले जाते हैं। कई बार वाहन चालक एक घंटे तक वापस नहीं लौटते। इससे सड़क पर आवागमन के लिए जगह नहीं बचती और जाम लग जाता है। वहीं, कुछ लोगों ने ई-रिक्शा चालकों की मनमानी को भी इसकी बड़ी वजह बताया। एक बुजुर्ग ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से पहले ही शहर में जाम की समस्या बनी हुई है। अब सड़क किनारे खड़ी कारों ने भी परेशानी बढ़ा दी है। वैकल्पिक रास्ता नहीं, बढ़ रहा वाहनों का दबाव स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि आबादी और वाहनों की संख्या बढ़ने से मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। राजद्वारा रोड क्षेत्र का प्रमुख रास्ता है। यहां से निकलने के लिए कोई दूसरा चौड़ा वैकल्पिक मार्ग भी नहीं है। आसपास की गलियां संकरी हैं, जहां से बड़े वाहन नहीं निकल सकते। ऐसे में इस मार्ग पर जाम लगने से एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं के वाहनों को भी निकलने में परेशानी हो सकती है। राहगीर प्रेम सिंह ने बताया कि पहले कुछ ही मिनट में बाजार पहुंचकर खरीदारी करने के बाद घर लौट आते थे, लेकिन अब जाम में 20 मिनट से लेकर एक घंटे तक फंसना पड़ता है। मारुफ ने कहा कि जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और ई-रिक्शा संचालन व्यवस्थित कराया जाए, ताकि रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User