बैनामे में 1.50 लाख की स्टांप कमी मिली:लखीमपुर में डीएम ने दो बैनामों की जांच की, एआईजी स्टांप को वसूली के निर्देश

Nov 28, 2026 - 20:25
0
बैनामे में 1.50 लाख की स्टांप कमी मिली:लखीमपुर में डीएम ने दो बैनामों की जांच की, एआईजी स्टांप को वसूली के निर्देश
लखीमपुर खीरी में शनिवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने दो बैनामों की जांच की। ओदरहना में एक बैनामे में करीब 1.50 लाख रुपए के स्टांप शुल्क की कमी मिली। डीएम ने एआईजी स्टांप को संबंधित पक्ष से नियमानुसार वसूली के निर्देश दिए। डीएम ने पहले उप निबंधक कार्यालय पहुंचकर बैनामों से जुड़े दस्तावेज देखे। इसके बाद अधिकारियों की टीम के साथ फूलबेहड़ ब्लॉक के ओदरहना और महेवागंज में जमीन का निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर जमीन की स्थिति, क्षेत्रफल और निर्माण का बैनामे में दर्ज जानकारी से मिलान किया। जांच में ओदरहना के बैनामे में स्टांप शुल्क की कमी सामने आई। डीएम ने एआईजी स्टांप अमिताभ कुमार को स्टांप कमी का वाद दर्ज करने और बकाया शुल्क वसूलने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सर्किल रेट और बाजार मूल्य की जानकारी भी ली। डीएम ने जमीन की प्रकृति और संपत्ति के मूल्यांकन से जुड़े पहलुओं की जांच कराई। उन्होंने बड़े और संदिग्ध बैनामों की नियमित जांच और स्टांप शुल्क की कमी या गलत मूल्यांकन मिलने पर समय पर कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एआईजी स्टांप अमिताभ कुमार सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User