बाराबंकी में रॉकेट की चिंगारी से गुमटी में लगी आग:सामान जलकर राख, दमकल टीम ने आग पर पाया काबू
बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र में दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान रॉकेट से निकली चिंगारी खेवली चौराहे स्थित एक गुमटी पर जा गिरी। इससे गुमटी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर उसमें रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना में गुमटी संचालक को आर्थिक नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि रॉकेट सीधे गुमटी पर जा गिरा था, जिससे आग तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गुमटी में रखा सामान जल चुका था। आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)