बारिश में जलभराव देखने निकले मेयर, कमिश्नर, डीआईजी:गोरखपुर में सबसे ज्यादा जहां समस्या थी, वहां के लोगों से बात की

Sep 26, 2026 - 15:23
0
बारिश में जलभराव देखने निकले मेयर, कमिश्नर, डीआईजी:गोरखपुर में सबसे ज्यादा जहां समस्या थी, वहां के लोगों से बात की
रात से ही लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को लगभग सुबह लगभग 11 बजे मेयर डा. मंगलेश श्रीवास्तव, कमिश्नर इन्द्र विक्रम सिंह, डीआईजी एस चनप्पा व नगर आयुक्त् जलभराव का निरीक्षण करने पहुंचे। पिछले दिनों बारिश में जहां सबसे अधिक जलभराव हुआ था, उन्हीं स्थानों पर गए लेकिन आज पानी नहीं मिला। विजय चौक से अलीनगर मार्ग पर सावित्री हास्पिटल के सामने के मोहल्ले में मेयर व अधिकारी पैदल ही घूमे। सुमेर सागर-इलाहीबाग नाले के किनारे-किनारे निरीक्षण किया और वहां स्थित घरों में मौजूद लोगों को बुलाकर बात की। लोगों ने कहा कि इस बार काफी अच्छी सफाई हुई है। पानी बिल्कुल नहीं लगा। धर्मशाला पुल के नीचे भी निरीक्षण किया गया। कमिश्नर ने असुरन चौक के पास राप्ती कांप्लेक्स का भी निरीक्षण किया। इस कांप्लेक्स में पहले पानी भरने से दुकानों में रखा सामान खराब हो गया था। उसके बाद यहां जल निकासी की व्यवस्था की गई। शनिवार को पानी नहीं मिला। अधिकारी नहर रोड के पास भी गए, वहां भी कहीं जलभराव नजर नहीं आया। कहीं-कहीं नाले के किनारे सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग की गई थी। कमिश्नर ने उसे हिलाकर चेक किया कि कहीं बैरिकेडिंग कमजोर तो नहीं है। मोहल्ले के लोगों से बात की, बच्चों को चॉकलेट दिया कमिश्नर ने नाले के किनारे स्थित घरों में रह रहे लोगों से बात की। उनसे नाले की सफाई के बारे में पूछा तो लोगों ने बताया कि काफी अच्छे तरीके से सफाई की गई है। बुजुर्ग महिलाओं से भी बात कर उन्होंने समस्या के बारे में जानने की कोशिश की लेकिन लोगों ने बताया कि इस बार दिक्कत नहीं है। कमिश्नर छोटे बच्चों से भी मिले। उनसे पढ़ाई के बारे में पूछा। बच्चों ने बताया कि आज उनकी छुट्‌टी है। मेयर, कमिश्नर व डीआईजी ने बच्चों को चॉकलेट दिया और उनसे मन लगाकर पढ़ने को कहा। घर के नीचे भी नाले की हुई सफाई सावित्री हास्पिटी के सामने नाले के ऊपर बने घर के नीचे भी सफाई कर ली गई है। इस नाले की सफाई न हो पाने से विजय चौराहा एवं आसपास के क्षेत्रों में जलभराव हो जाता था। यहां पानी काफी देर तक जमा रहता था, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नाला सफाई हो जाने से अब यहां पानी नहीं लग रहा है। कमिश्नर ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण नाला सफाई, जलभराव की स्थिति जानने के लिए औचक निरीक्षण किया गया। लोगों से बातचीत करके फीडबैक भी लिया गया। सभी ने बताया कि नगर निगम की ओर से बेहतर सफाई की गई है। निचले इलाकों से पानी निकालने की व्यवस्था भी हुई है। लोग सामान्य रूप से जीवन-यापन कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User