सीतापुर में ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी:8 यात्री घायल, 4 साल के बच्चे और महिला की हालत गंभीर
सीतापुर के मिश्रिख थाना क्षेत्र में चंद्रावल रोड पर गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं, एक चार साल का बच्चा और पुरुष शामिल हैं। टक्कर के बाद मची चीख-पुकार हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पहले मिश्रिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में चार वर्षीय बच्चे समेत दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, हादसा मिश्रिख रोड से चंद्रावल जाने वाले मार्ग पर चंद्रावल से करीब एक किलोमीटर आगे हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा में सवार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
घायलों में तीन महिलाएं और चार साल का बच्चा शामिल घायलों में उत्कर्ष (4) पुत्र सौरभ निवासी सहसापुर मिश्रिख, गोल्डी (30) पत्नी प्रवीण निवासी हलियापुर मितौली, रामकुमारी (40) पत्नी अतुल मिश्रा निवासी सहसापुर, प्रेमा (40) पत्नी सुधाकर निवासी मोदर, शिवम मिश्रा (29) पुत्र प्रभास निवासी सहसापुर, धर्मेंद्र (36) पुत्र घनश्याम निवासी मोदर, रामश्री (45) पत्नी घनश्याम निवासी मोदर और सुषमा (48) पत्नी सुशील निवासी मोदर शामिल हैं। ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हादसे में उत्कर्ष और गोल्डी की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों समेत सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद घायलों के परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)