देवरिया में कर्मचारी 11 हजार वोल्ट के तार से झुलसा:हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज से बीआरडी रेफर
देवरिया जिले के भटनी कस्बे के एक मैरिज हॉल में मंगलवार सुबह 10 बजे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से कर्मचारी राहुल प्रसाद (25) झुलस गया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया।
भटनी थाना क्षेत्र के जिगना मिश्र गांव निवासी राहुल, मुन्ना प्रसाद का बेटा है। वह मैरिज हॉल में कर्मचारी के तौर पर काम करता है। काम के दौरान वह 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गया।
मैरिज हॉल में मौजूद लोगों ने राहुल को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया पहुंचाया। वहां इमरजेंसी में उसका इलाज शुरू किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर राहुल के परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वह तार की चपेट में किन परिस्थितियों में आया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)