पक्का पुल के नीचे गोमती में डूबा 15 वर्षीय किशोर:कई घंटे तलाश के बाद भी नहीं मिला, देर रात तक चला अभियान
लखनऊ के चौक इलाके में सोमवार शाम पक्का पुल के नीचे गोमती नदी में 15 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किशोर ने नदी में छलांग लगाई थी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में वह पानी में लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। ठाकुरगंज के रईस नगर निवासी मोहम्मद नियाज का बेटा इम्तियाज (15) सोमवार शाम करीब 4:30 बजे पक्का पुल के नीचे गोमती नदी के आसपास टहल रहा था। इसी दौरान वह नदी में डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर चौक पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कराई। थाना प्रभारी नागेश उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी एसडीआरएफ को भी दी गई है। पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम किशोर की तलाश में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)