रुहेलखंड विश्वविद्यालय में छात्रों को स्वगणना का प्रशिक्षण:नागरिक ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे खुद और परिवार की जानकारी
बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सोमवार को स्वगणना का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन खुद और अपने परिवार की जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया बताई गई। राकेश कुमार सिंह, सौरभ मिश्रा और उपहार मिश्रा ने बताया कि नागरिक स्वगणना के जरिए अपनी और परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने सही आंकड़े देने की जरूरत भी बताई। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़ों से देश की सामाजिक, आर्थिक और जनसंख्या से जुड़ी स्थिति समझने में मदद मिलती है। इन आंकड़ों का इस्तेमाल भविष्य की योजनाएं बनाने और संसाधनों के नियोजन में किया जाता है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि जनगणना सिर्फ आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं है। यह देश के विकास की दिशा तय करने का आधार है। उन्होंने नागरिकों से सही जानकारी देने और स्वगणना में हिस्सा लेने की अपील की। प्रोफेसर आशुतोष प्रिय ने कहा कि सही जानकारी से जनगणना को अधिक भरोसेमंद बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रुचि द्विवेदी ने किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक, मुख्य नियंता, अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)