कक्षाएं पूरी नहीं, एलएलबी की परीक्षाएं नजदीक:विधि छात्र मोर्चा ने उठाए सवाल, परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की एलएलबी परीक्षाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विधि छात्र मोर्चा का कहना है कि पर्याप्त कक्षाएं और अनिवार्य शैक्षणिक अवधि पूरी कराए बिना विश्वविद्यालय की ओर से 10 दिसंबर से परीक्षा कराई जा रही हैं। संगठन ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के निर्धारित शैक्षणिक मानकों का हवाला देते हुए परीक्षा कार्यक्रम पुनर्निर्धारित करने की मांग की है। सोमवार को पदाधिकारियों ने परीक्षा नियंत्रक्षक राकेश कुमार से मुलाकात की। अक्टूबर तक चले एडमिशन मोर्चा के अनुसार, सत्र 2022-23 और 2023-24 में प्रवेशित विद्यार्थियों को पांचवें, सातवें और नौवें सेमेस्टर में प्रोन्नत करने के बाद पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया अक्टूबर 2026 के मध्य तक चलती रही। कई विधि महाविद्यालयों में अब भी प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूरी हो रही है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय ने 10 दिसंबर से परीक्षाएं कराने की तैयारी कर ली है। ऐसे में विद्यार्थियों को पढ़ाई और कक्षाओं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया है। वहीं, सत्र 2024-25 के विद्यार्थियों की भी करीब 60 दिन की ही शैक्षणिक अवधि पूरी हुई है। इसमें भी कई दिन अवकाश और राजकीय छुट्टियों के चलते कक्षाएं नहीं चल सकीं। मोर्चा का कहना है कि बीसीआई के नियमों के तहत सेमेस्टर में निर्धारित न्यूनतम शिक्षण अवधि और शैक्षणिक दिवस पूरे कराना जरूरी है। परीक्षा के विरोधी नहीं, पढ़ाई पूरी कराने की मांग विधि छात्र मोर्चा के अनुज त्रिपाठी ने मांग की है कि एलएलबी विद्यार्थियों के लिए बीसीआई के शैक्षणिक मानकों का पालन किया जाए। पर्याप्त कक्षाएं और अनिवार्य शैक्षणिक दिवस पूरे होने के बाद ही परीक्षाएं कराई जाएं। सत्र 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के विद्यार्थियों की वास्तविक शिक्षण अवधि के आधार पर परीक्षा कार्यक्रम दोबारा तय किया जाए। साथ ही विश्वविद्यालय परीक्षा की मौजूदा समय-सारिणी का आधार भी स्पष्ट करे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)