बदायूं में महिला और 7 साल के नाती की हत्या:कान से कुंडल गायब, लूट के बाद मर्डर की आशंका
बदायूं में बिनावर थाना क्षेत्र के कान्हा नगला गांव में घर में घुसकर महिला और उसके 7 साल के नाती की हत्या कर दी गई। दोनों के शव शनिवार सुबह घर के अंदर बिस्तर पर पड़े मिले। महिला के गले पर निशान थे और कान से कुंडल गायब थे। पुलिस लूट के बाद हत्या किए जाने की आशंका जता रही है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। गांव निवासी नियाज बानो (47), पत्नी स्वर्गीय बंदे हसन, शुक्रवार रात अपने घर में नाती अफाक (7) के साथ सो रही थीं। नियाज की बेटी हिना की शादी इसी गांव के आरिफ से हुई है। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे हिना अपनी मां और बेटे को चाय देने पहुंचीं। घर का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर पहुंचने पर मां और बेटे के शव बिस्तर पर पड़े मिले। दोनों के गले पर निशान थे। यह देखकर हिना ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। महिला के कान से कुंडल गायब, लूट की आशंका घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में महिला के कान से कुंडल गायब मिले हैं। ऐसे में पुलिस लूट के बाद दोनों की हत्या किए जाने की आशंका जता रही है। हालांकि हत्या की वजह और वारदात को अंजाम देने वालों के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य दोहरी हत्या की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर दर्ज होगा मुकदमा एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खबर अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)