भाईदूज पर गिफ्टिंग के लिए बढ़ी हैम्पर्स की डिमांड:प्रीमियम पैकेजिंग वाले गिफ्ट बने पहली पसंद, 100 रुपए से शुरू होकर हजारों रुपए तक कीमत

Nov 09, 2026 - 12:48
0
भाईदूज पर गिफ्टिंग के लिए बढ़ी हैम्पर्स की डिमांड:प्रीमियम पैकेजिंग वाले गिफ्ट बने पहली पसंद, 100 रुपए से शुरू होकर हजारों रुपए तक कीमत
भाईदूज के त्योहार को लेकर बाजार में गिफ्टिंग का ट्रेंड बदलता नजर आ रहा है। अब लोग मिठाई के पारंपरिक डिब्बों के साथ ही आकर्षक पैकेजिंग वाले गिफ्ट हैम्पर्स खरीदना पसंद कर रहे हैं। बाजार में भाईदूज के लिए अलग-अलग वैरायटी और कीमतों के हैम्पर्स उपलब्ध हैं। इनमें चॉकलेट, मिठाई, ड्राई फ्रूट और चॉकलेट के साथ टॉयज वाले हैम्पर्स लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार सामान्य पैकेजिंग के मुकाबले प्रीमियम रैपिंग, आकर्षक सजावट और रॉयल लुक वाले हैम्पर्स की ज्यादा डिमांड देखने को मिल रही है। दुकानदारों के अनुसार, लोग अब गिफ्ट की सामग्री के साथ उसकी पैकेजिंग पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। खूबसूरत बास्केट, सजावटी बॉक्स, रिबन और प्रीमियम पैकिंग में तैयार किए गए हैम्पर्स गिफ्टिंग के लिए पसंद किए जा रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंद को ध्यान में रखते हुए बाजार में कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। चार तरह के हैम्पर्स की सबसे ज्यादा डिमांड 1.चॉकलेट हैम्पर: भाईदूज पर चॉकलेट हैम्पर्स की अच्छी मांग है। इनमें अलग-अलग ब्रांड और वैरायटी की चॉकलेट को आकर्षक बॉक्स और बास्केट में सजाकर तैयार किया जा रहा है। इनकी कीमत करीब 100 रुपए से शुरू होकर 2 से 4 हजार रुपए तक है। बजट के हिसाब से छोटे और बड़े दोनों तरह के विकल्प उपलब्ध हैं 2.मिठाई हैम्पर: पारंपरिक मिठाई को भी अब नए अंदाज में गिफ्ट किया जा रहा है। मिठाइयों को आकर्षक पैकिंग और सजावटी बास्केट में रखकर हैम्पर तैयार किए जा रहे हैं। त्योहार पर मिठाई गिफ्ट करने की परंपरा को ध्यान में रखते हुए लोग इन्हें भी पसंद कर रहे हैं। 3. ड्राई फ्रूट हैम्पर: बड़ों को गिफ्ट करने के लिए ड्राई फ्रूट हैम्पर्स की मांग बनी हुई है। इनमें काजू, बादाम, पिस्ता और अन्य ड्राई फ्रूट को प्रीमियम बॉक्स और बास्केट में सजाया जा रहा है। इनकी कीमत क्वालिटी और पैकिंग के अनुसार है। बाजार में करीब 4 हजार रुपए तक के ड्राई फ्रूट हैम्पर उपलब्ध हैं। 4. चॉकलेट प्लस टॉय हैम्पर: छोटे बच्चों को ध्यान में रखते हुए चॉकलेट के साथ खिलौने रखकर खास हैम्पर्स तैयार किए जा रहे हैं। इनमें चॉकलेट के साथ छोटे-छोटे टॉयज को आकर्षक तरीके से सजाया जाता है। इनकी कीमत करीब 150 से 200 रुपए से शुरू होकर हजारों रुपए तक है। बच्चों के लिए यह गिफ्टिंग का खास विकल्प बना हुआ है। प्रीमियम पैकेजिंग वाले हैम्पर्स की ज्यादा पसंद बाजार में इस बार गिफ्टिंग के लिए सिर्फ सामान ही नहीं, बल्कि उसकी प्रस्तुति भी अहम हो गई है। प्रीमियम पैकेट, डिजाइनर बॉक्स, बास्केट स्टाइल और रॉयल लुक में तैयार किए गए हैम्पर्स लोगों को ज्यादा पसंद आ रहे हैं। लोग अपने बजट के अनुसार हैम्पर तैयार करवा रहे हैं। छोटे बच्चों के लिए चॉकलेट और टॉयज वाले गिफ्ट खरीदे जा रहे हैं, जबकि बड़ों के लिए ड्राई फ्रूट और प्रीमियम चॉकलेट हैम्पर्स को प्राथमिकता दी जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि दीपावली के दौरान भी गिफ्टिंग के लिए हैम्पर्स की अच्छी बिक्री हुई थी। अब भाईदूज को लेकर भी इनकी मांग लगातार बनी हुई है। त्योहार पर बहन-भाई और परिवार के सदस्यों को कुछ अलग और आकर्षक गिफ्ट देने के लिए लोग तैयार हैम्पर्स के साथ अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज्ड हैम्पर्स भी खरीद रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User