भैया दूज पर बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ उमड़ी:बदायूं में जेल में बंद भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनें, माथे पर तिलक लगाकर मांगी सलामती

Nov 11, 2026 - 12:26
0
भैया दूज पर बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ उमड़ी:बदायूं में जेल में बंद भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनें, माथे पर तिलक लगाकर मांगी सलामती
बदायूं में बुधवार को भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सलामती की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर हर सुख-दुख में साथ निभाने का वचन दिया। पर्व के चलते घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर चहल-पहल रही। मिठाई की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ जुटी। बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ भैया दूज पर बहनों को भाइयों के घर पहुंचने की जल्दी रही। बदायूं रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह से यात्रियों की भीड़ लगी रही। बसों में सीट पाने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। कोई भाई के घर जा रहा था तो कोई बहन से तिलक कराने के लिए सफर पर निकला। जिला जेल में भाइयों को लगाया तिलक भैया दूज पर जिला जेल में बंद भाइयों से मिलने के लिए कई महिलाएं पहुंचीं। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी सलामती की दुआ मांगी। मुलाकात के दौरान उन्होंने भाइयों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User