गायत्री महायज्ञ की तैयारी:बलिया में 108 कुंडिय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

Nov 11, 2026 - 12:26
0
गायत्री महायज्ञ की तैयारी:बलिया में 108 कुंडिय गायत्री महायज्ञ का आयोजन
बलिया के गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा मार्ग पर जनपदीय कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक उत्सव और 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों पर चर्चा की गई। आयोजन एक से चार जनवरी 2017 तक प्रस्तावित है। गोष्ठी में जनपद की 170 न्याय पंचायतों के सक्रिय परिजनों को कार्यक्रम में सहभागी बनाने की योजना बनाई गई। इसके साथ ही प्रत्येक ग्रामसभा से 24 भाई-बहनों को यज्ञ में आहुति देने के लिए आमंत्रित करने की व्यवस्था की गई है। जनपद के 1700 ग्रामसभाओं का चयन कर उनकी सूची भी उपलब्ध कराई गई। 40 दिवसीय पूर्ण अनुष्ठान के तहत अखंड जप की शुरुआत 20 नवंबर से होगी। इसके अलावा विभिन्न ब्लॉकों में निर्धारित तिथियों के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गोष्ठी में आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की सहभागिता और जनसंपर्क पर जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User