भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के जर्जर आवास पर कांग्रेस:मांगी परिवार की वंशावली, पुश्तैनी मकान टूटने से गरमाई राजनीति
वाराणसी में भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के पुश्तैनी मकान के टूटने के शुरुआत के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी के संजय यादव के एक्स पोस्ट के बाद अब कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने उस्ताद के परिजनों से घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात किया है। इस दौरान मौजूद कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने इस दौरान परिजनों से उनकी वंशावली मांगी है। बता दें की उस्ताद के करीब एक बिस्से के मकान के अंदर 670 स्क्वायरफुट का हिस्सा उनके बड़े बेटे महताब हुसैन के नाम था। जिसे महताब के बेटे और उस्ताद के पोते मोहम्मद सिब्तैन बनवा रहे हैं। जिसपर उस्ताद की बेटी जरीना बेगम ने आपत्ति जताई है वीडियो के माध्यम से, जबकि सिब्तैन ने मकान के बाव निर्माण के बाद एक संग्रहालय बनाने की भी बात की है। परिजनों से की मुलाकात, जाना आजीविका का संकट
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के परिजनों से भेंट कर उनकी वर्तमान परिस्थितियों, समस्याओं और आजीविका से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा - जिस महान कलाकार ने अपनी शहनाई की गूंज से बनारस और भारतीय संगीत को पूरी दुनिया में गौरवान्वित किया, आज उन्हीं का घर जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से विभूषित विभूति के परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा होना सामाजिक और सरकारी जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल उठाता है। लड़ेंगे लड़ाई, संरक्षित करेंगे धरोहर
राघवेंद्र चौबे ने आगे कहा - उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जिन चीजों को प्रशासन को आगे आकर के संरक्षित करना था। परिवार अपनी जीविका चलाने के कारण तमाम परेशानियों को झेलते हुए आज कहीं न कहीं उसे तोड़ने के लिए मजबूर दिख रहा है। हमने इनसे दो-तीन दिन का समय मांगा है। हम इनकी लड़ाई लड़ेंगे और बिस्मिल्लाह खां जी की धरोहर और संस्कृति की रक्षा करेंगे। विकास के दावों पर उठाए सवाल
प्रतिनिधिमंडल ने सरकार की विकास नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बनारस को 'क्योटो' और स्मार्ट सिटी बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। नेताओं ने सवाल उठाया कि क्या विकास का अर्थ केवल चमकती सड़कों और भव्य इमारतों तक ही सीमित है? उन्होंने कहा कि जिस काशी की असली पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहजीब, संगीत और कला से है, वहां के सबसे बड़े सांस्कृतिक पुरोधा की विरासत की अनदेखी हो रही है। बनारस को आधुनिक बनाने से पहले उसकी मूल विरासत और कलाकारों के सम्मान की रक्षा करना आवश्यक है। भाजपा को ऐसे बयानों से बचना चाहिए
राघवेंद्र चौबे ने आगे कहा - समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नहीं भाजपा यहां राजनीति कर रही है। यह भारत रत्न काशी लगायत पूरे हिंदुस्तान की गंगा-जमुनी संस्कृति, जो हिंदुस्तान की खूबसूरती के लिए अपना प्राण न्योछावर कर दिया यहां पर। इलाज का अवसर मिल रहा था, व्यापार और तरक्की करने का अवसर हो रहा था। लेकिन उन्होंने काशी नहीं छोड़ा। विदेश नहीं गए और कहा कि हमको यहीं जीना-मरना है। ऐसी शख्सियत के लिए राजनीति नहीं होती है। बीजेपी को इतनी छोटी बात कहने के पहले सोचना चाहिए, ऐसे बयान देने के पहले।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)