भदोही में 12.39 लाख के 67 मोबाइल बरामद:मालिकों को लौटाए, अब तक 981 फोन खोजे; 1.67 करोड़ रुपए बताई गई कीमत

Nov 07, 2026 - 15:07
0
भदोही में 12.39 लाख के 67 मोबाइल बरामद:मालिकों को लौटाए, अब तक 981 फोन खोजे; 1.67 करोड़ रुपए बताई गई कीमत
भदोही पुलिस ने गुम हुए 67 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिए। इन मोबाइल की अनुमानित कीमत 12 लाख 39 हजार 500 रुपए है। शनिवार दोपहर ढाई बजे रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। फोन वापस मिलने पर लोगों ने एसपी और पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस के मुताबिक, जनवरी 2026 से अब तक जिले में कुल 981 गुम या खोए मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 67 लाख 39 हजार 500 रुपए है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर गुम मोबाइल फोन खोजने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य तकनीकी मदद से खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों तक पहुंचाना है। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने सभी थानों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों को सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन खोजने के निर्देश दिए हैं। आईएमईआई नंबर से ट्रेस किए जा रहे मोबाइल पुलिस के अनुसार, मोबाइल गुम होने की शिकायत मिलने पर उसका आईएमईआई नंबर और अन्य जरूरी जानकारी सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज की जाती है। इसके बाद ट्रेसबिलिटी जानकारी, सिम नंबर और लोकेशन का तकनीकी विश्लेषण कर मोबाइल की तलाश की जाती है। थानों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों ने सीईआईआर पोर्टल, जनसुनवाई और डायल-112 पर मिली शिकायतों के आधार पर 67 मोबाइल फोन बरामद किए। जनवरी से अब तक 1.67 करोड़ के फोन बरामद पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2026 से अब तक बरामद किए गए 981 मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत 1 करोड़ 67 लाख 39 हजार 500 रुपए है। शनिवार को 67 मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी और उन्होंने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User