मऊ में पिन और ब्लेड से दिखाई अनूठी कलाकारी:पेंटर विजय ने पेंसिल की नोंक पर बनाई भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा
मऊ के करहां में प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। इसे मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के घुटमा गांव निवासी 27 वर्षीय विजय गौतम ने अपनी अनूठी कला से साबित किया है। पेशे से पेंटर विजय ने पिन और ब्लेड की मदद से दो दिनों की मेहनत के बाद पेंसिल की नोंक पर भगवान भोलेनाथ की आकर्षक प्रतिमा उकेरी है। उनके हाथों में बचपन से ही कला का हुनर है। खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले वह पेंसिल की नोंक और पीपल के पत्ते पर बाबा साहेब का चित्र बना चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने रक्त से महाराणा प्रताप का चित्र भी बनाया है। विजय को उचित प्रोत्साहन और प्रशिक्षण मिले तो उनकी कला को नई पहचान मिल सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)