भगत सिंह की जयंती पर आप का ब्लड डोनेशन कैंप:संजय सिंह के ऐलान पर प्रयागराज में 50 पदाधिकारियों ने रक्तदान किया
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर आम आदमी पार्टी ने ब्लड डोनेशन कैंप लगाया। राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। आम आदमी पार्टी प्रयागराज जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया। कैंप में करीब 50 लोगों ने ब्लड डोनेट किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ चुनावी राजनीति नहीं करती, बल्कि शहीदों के विचारों को ज़मीन पर उतारकर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य करती है। कहा कि अस्पतालों में अक्सर गरीब और असहाय परिवारों को समय पर रक्त न मिलने के कारण भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आप कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया यह रक्तदान अनगिनत जरूरतमंद मरीजों को नया जीवनदान देने का काम करेगा। पार्टी के पदाधिकारियों में रक्तदान करने वालो में काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी, जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव, रमा शंकर साहू, अंजनी मिश्रा, सुभाष निषाद, इमरान संभलशाही, सौरभ सिंह, अर्पित साहू, सुधाकर द्विवेदी, मो. जाहिद आदि रहे। जबकि अमन कुमार, रविन्द्र श्रीवास्तव,अरुण कुशवाहा, संजय पाण्डेय, संजीव मिश्रा, चिंटू, राकेश आदि ने भी ब्लड डोनेट किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)