भीम-आर्मी कार्यकर्ताओं ने किशोर से घुटनों पर बैठकर माफी मंगवाई,VIDEO:मऊ में लोगों पर दबाव बनाने का आरोप, भीड़ ने ऊंचे चबूतरे पर ले गई
सोशल मीडिया पर रील पोस्ट करने को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर एक किशोर को घुटनों पर बैठाकर और हाथ जोड़कर माफी मंगवाने का आरोप है। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया। वीडियो में भीड़ किशोर को घेरकर ले जाती और बाद में उससे माफी मंगवाती दिखाई दे रही है। भीड़ के बीच लगाए गए नारे वीडियो घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर जमीन हाजीपुर का बताया जा रहा है। इसमें करीब 300 से 400 लोगों की भीड़ एक किशोर को घेरकर ले जाती दिख रही है। भीड़ में कुछ लोग भीम आर्मी का नीला झंडा लिए और सिर पर गमछा बांधे नजर आ रहे हैं। वीडियो में ‘भीम आर्मी जिंदाबाद’ और ‘चंद्रशेखर भैया जिंदाबाद’ के नारे भी सुनाई दे रहे हैं। इसके बाद भीड़ किशोर को एक ऊंचे चबूतरे की पहली मंजिल पर ले जाती है। वहां उसे घुटनों पर बैठाकर हाथ जोड़ने के लिए कहा जाता है और उससे माफी मंगवाई जाती है। अंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर हुआ था विवाद बताया जा रहा है कि किशोर ने जाति विशेष को लेकर एक रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। एएसपी अनूप कुमार के मुताबिक, बच्चों ने अंबेडकर पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि बच्चों ने यह टिप्पणी अनजाने में की थी। एएसपी ने बताया कि मामले में दो बच्चों से भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने माफी मंगवाई। उन्होंने कहा कि इस तरह माफी मंगवाना उचित नहीं है और मामले में कार्रवाई की जाएगी। घोसी सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीमें मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)