बहू ने सास को सिर पर बैठाकर परिक्रमा की:मथुरा में अक्षय नवमी पर जगह-जगह स्वागत, लोग बोले- रिश्तों की खूबसूरत मिसाल
मथुरा में अक्षय नवमी पर एक बहू ने अपनी बुजुर्ग सास को सिर पर बैठाकर परिक्रमा कराई। काजल चौधरी के इस अंदाज को देखकर परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु भावुक हो गए। लोगों ने इसे सास-बहू के रिश्ते में प्रेम, सम्मान और सेवा की अनूठी मिसाल बताया। गुरुवार को अक्षय नवमी पर मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की आवाजाही बनी रही। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाई और मंदिरों में दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सास-बहू के रिश्ते की दिखी खूबसूरत तस्वीर इसी दौरान काजल चौधरी अपनी बुजुर्ग सास को सिर पर बैठाकर परिक्रमा करती नजर आईं। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। श्रद्धालु काजल के इस समर्पण और सेवा भाव की सराहना करते रहे। सास-बहू के रिश्ते को लेकर समाज में अक्सर अलग-अलग धारणाएं देखने को मिलती हैं, लेकिन काजल ने अपने व्यवहार से इस रिश्ते का खूबसूरत पक्ष सामने रखा। लोगों ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान और उनकी सेवा भारतीय संस्कृति के मूल संस्कार हैं। काजल ने अपनी सास को सिर पर बैठाकर परिक्रमा कराते हुए प्रेम, विश्वास और सम्मान का संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)