भुगतान को लेकर ठेकेदार और अधिशासी अभियंता में कहासुनी:मिर्जापुर में कमीशन मांगने का आरोप, वीडियो सामने आया

Nov 28, 2026 - 19:03
0
भुगतान को लेकर ठेकेदार और अधिशासी अभियंता में कहासुनी:मिर्जापुर में कमीशन मांगने का आरोप, वीडियो सामने आया
मिर्जापुर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्माण खंड-2 में बकाया भुगतान को लेकर अधिशासी अभियंता और एक ठेकेदार के बीच विवाद का मामला सामने आया है। भुगतान की मांग करने पहुंचे ठेकेदार अंशु पांडेय और अधिशासी अभियंता जनार्दन यादव के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान कमीशन को लेकर बातचीत और कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप भी लगा है। 16 लाख रुपये के भुगतान को लेकर विवाद ठेकेदार अंशु पांडेय का करीब 16 लाख रुपये का भुगतान वित्तीय वर्ष 2025-26 का बकाया बताया जा रहा है। यह रकम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी समेत अन्य स्थानों पर कराए गए कार्यों की बताई गई है। ठेकेदार लंबे समय से भुगतान की मांग कर रहा था। इसी सिलसिले में वह अधिशासी अभियंता के कार्यालय पहुंचा था, जहां दोनों के बीच बहस हो गई। 'जीजाजी' शब्द को लेकर भी हुई बहस नोकझोंक के दौरान 'जीजाजी' शब्द को लेकर भी विवाद हुआ। बताया गया कि अधिशासी अभियंता को कुछ लोग इस संबोधन से बुलाते थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। अधिशासी अभियंता बोले- आरोप मनगढ़ंत अधिशासी अभियंता जनार्दन यादव ने आरोपों को मनगढ़ंत बताया। उनका कहना है कि भुगतान की मांग करने वाले ठेकेदार के पास न तो स्वीकृति पत्र है और न ही कोई बांड। ऐसे में भुगतान किस आधार पर किया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User