वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:CM योगी बोले- ‘खटाखट’ वालों को जनता ‘सफाचट’ करेगी, 300 दुर्लभ दस्तावेजों की प्रदर्शनी लगी

Nov 28, 2026 - 19:03
0
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:CM योगी बोले- ‘खटाखट’ वालों को जनता ‘सफाचट’ करेगी, 300 दुर्लभ दस्तावेजों की प्रदर्शनी लगी
नमस्कार, वाराणसी की आज (शनिवार) की बड़ी खबरें… सीएम योगी ने कहा- जो लोग चुनाव के बाद ‘खटाखट-खटाखट’ की बात करते थे, अब जनता जान चुकी है कि आगे के चुनाव में उन्हें ‘सफाचट-सफाचट’ करना है। उधर, काशी पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सीएम योगी की तुलना दक्षिण भारत के सबसे प्रभावशाली नेता पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज से की। सपाइयों ने PCS-2025 का रिजल्ट रद्द होने पर प्रदर्शन किया। कहा- युवा आयोग की गलतियों का खामियाजा भुगत रहे हैं। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को हेलीकॉप्टर से वाराणसी के रोहनिया पहुंचे। समर्थकों ने चांदी का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया। अब पढ़िए सिलसिलेवार 10 खबरें 1- CM योगी बोले- ‘खटाखट’ वालों को ‘सफाचट’ करेगी जनता, सपा का घोषणा पत्र झूठा सीएम योगी ने शनिवार को वाराणसी में कहा- जो लोग चुनाव के बाद ‘खटाखट-खटाखट’ की बात करते थे, अब जनता जान चुकी है कि आगे के चुनाव में उन्हें ‘सफाचट-सफाचट’ करना है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन की गलतबयानी का जवाब देने के लिए उत्तर प्रदेश पूरी तरह तैयार है। पढ़ें पूरी खबर… 2- उपराष्ट्रपति ने CM योगी की तुलना तमिलनाडु के कामराज से की, काशी-तमिल संगमम् में पहुंचे थे काशी पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सीएम योगी की तुलना दक्षिण भारत के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शुमार रहे पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज से की है। उन्होंने कहा- जैसे तमिलनाडु में कामराज हैं, वैसे ही उत्तर प्रदेश में योगी महाराज विराजमान हैं। इनके नेतृत्व में यूपी में राम राज्य की स्थापना हुई है। पढ़ें पूरी खबर… 3- 11 क्रांतिकारियों में सिर्फ आजाद हिंदी में सिग्नेचर करते थे, BHU में 300 दुर्लभ दस्तावेजों की प्रदर्शनी लगी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी अनमोल विरासत लोगों के सामने आई। मालवीय हेरिटेज कॉम्प्लेक्स में पहली बार करीब 300 दुर्लभ चित्रों, दस्तावेजों, पत्रों और ऐतिहासिक अभिलेखों की प्रदर्शनी लगाई गई। पढ़ें पूरी खबर… 4- दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल की IPHL लैब 2 हफ्ते में शुरू होगी, 117 जांचें होंगी वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में मरीजों को अब एक ही जगह 117 तरह की जांचों की सुविधा मिलने की उम्मीद है। अस्पताल में करीब 1.25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (IPHL) अगले दो हफ्ते में शुरू हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 5- नए पुलिस कमिश्नर ने चार्ज लिया, बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए; कहा- कानून-व्यवस्था को मजबूत करेंगे वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर आईपीएस किरण एस ने शनिवार को औपचारिक रूप से चार्ज संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने काशी की परंपरा के अनुरूप श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काशी के कोतवाल माने जाने वाले बाबा काल भैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। पढ़ें पूरी खबर… 6- CM योगी बोले-दस वर्षों में UP में 35 हजार कारखाने लगे, बनारस बिनाले का किया उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- मजबूत कानून-व्यवस्था, बेहतरीन कनेक्टिविटी, विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे, समर्पित इंडस्ट्रियल लैंड बैंक, इंडस्ट्री-रेडी वर्कफोर्स और स्पष्ट नीतियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश एवं औद्योगिक विकास का अनुकूल माहौल तैयार किया है। पढ़ें पूरी खबर… 7- PCS-2025 का रिजल्ट रद्द होने पर प्रदर्शन, सपा MLC बोले- युवा आयोग की गलतियों का खामियाजा भुगत रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से यूपी पीसीएस-2025 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम निरस्त किए जाने के बाद समाजवादी पार्टी ने सरकार और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के खिलाफ नाराजगी जताई है। शनिवार को एमएलसी आशुतोष सिन्हा के नेतृत्व में सपा नेताओं और युवाओं के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर… 8- बिना बिजली सब्जियां ताजा रहेंगी, नहाने का पानी दोबारा इस्तेमाल होगा; बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल दिखाए वाराणसी में चल रही 32वीं राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के दूसरे दिन शनिवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए बाल वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च और मॉडल पेश किए। पढ़ें पूरी खबर… 9- वाराणसी पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, समर्थकों ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को हेलीकॉप्टर से वाराणसी के रोहनिया पहुंचे। उनके आगमन पर अनंत हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आलोक शर्मा, उनके पिता एवं भाजपा नेता अनंत देव शर्मा और परिवार के अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 10- आयुर्वेद छात्रों को रिसर्च के लिए 50 हजार रुपए मिलेंगे, CCRAS की SPARK योजना में प्रशिक्षण होगा सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के आयुर्वेद के विद्यार्थियों को मौलिक शोध परियोजना तैयार करने और उसे पूरा करने पर 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। आयुष मंत्रालय के अधीन केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) की SPARK योजना के तहत बीएएमएस प्रथम से चतुर्थ वर्ष तक के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User