बिजनौर में एसपी ने थानों के प्रभारी बदले:केके बिश्नोई ने कई सब इंस्पेक्टरों को किया ट्रांसफर
बिजनौर में एसपी केके बिश्नोई ने निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस लाइन में तैनात कई अधिकारियों को थानों की जिम्मेदारी दी गई है। तबादला सूची के मुताबिक, निरीक्षक सुनील कुमार को पुलिस लाइन से नगीना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। नगीना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। उपनिरीक्षक विकास कुमार को पुलिस लाइन से नूरपुर का थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से अफजलगढ़ का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। कोतवाली देहात के थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह को नजीबाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। शेरकोट के थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह को नांगल का थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक संजय कुमार पांचाल को पुलिस लाइन से हल्दौर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक योगेश कुमार को पुलिस लाइन से हीमपुर दीपा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। हीमपुर दीपा के प्रभारी निरीक्षक रविकरन सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।
निरीक्षक विवेक शर्मा को पुलिस लाइन से धामपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा को पुलिस लाइन से कोतवाली देहात का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक चंदगीराम को पुलिस लाइन से एसपी का वाचक नियुक्त किया गया है। नूरपुर के थाना प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह को शेरकोट भेजा गया है। नगीना थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुक्रमपाल सिंह राणा को मंडावर का थाना प्रभारी बनाया गया है। मंडावर के प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक अन्नू कुमारी को नांगल के थाना प्रभारी पद से हटाकर महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक राकेश कुमार को पुलिस लाइन से वीआईपी सेल का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से एसपी का पीआरओ बनाया गया है। मौजूदा पीआरओ पुष्कर सिंह मेहरा को पुलिस लाइन भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)