बिजनौर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:पति और ससुराल पक्ष पर जहर देने का आरोप लगाया

Nov 07, 2026 - 12:56
0
बिजनौर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:पति और ससुराल पक्ष पर जहर देने का आरोप लगाया
बिजनौर के नुरुल्लापुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान रुखसाना (25), पुत्री लड्डन, निवासी विनिर्दुनगली गांव, थाना किरतपुर के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब सात साल पहले नुरुल्लापुर निवासी इंतजार, पुत्र इसरार, से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से रुखसाना को दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाता था और उसके साथ मारपीट भी होती थी। मायके वालों के मुताबिक, दहेज को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद हुआ और फैसले भी कराए गए। उनका कहना है कि इसके बाद भी रुखसाना को परेशान किया जाता रहा। आरोप है कि देर रात रुखसाना को जहर देकर मार दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User