पटाखों की आवाज निकालने वाली झालर बाजार में आई:कीमत 1,300 रुपए तक, 5 हजार रुपए तक की सजावटी झालरें भी उपलब्ध

Nov 07, 2026 - 12:56
0
पटाखों की आवाज निकालने वाली झालर बाजार में आई:कीमत 1,300 रुपए तक, 5 हजार रुपए तक की सजावटी झालरें भी उपलब्ध
बस्ती। दीपावली पर बाजार में इलेक्ट्रिक झालरों और सजावटी लाइटों की दुकानें सज गई हैं। इस बार बाजार में पटाखों की आवाज निकालने वाली साउंड वाली झालर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसकी कीमत करीब 1300 रुपये है। वहीं, पांच हजार रुपये तक की महंगी और आकर्षक झालरें भी बाजार में उतारी गई हैं। हालांकि, इस बार इलेक्ट्रिक सामान के कारोबारियों में बिक्री को लेकर उत्साह कुछ फीका है, लेकिन उन्हें अभी भी त्योहार पर अच्छी दुकानदारी की उम्मीद है। दीपावली पर घरों और प्रतिष्ठानों को रोशनी से सजाने के लिए लोग तरह-तरह की झालरें और लाइटें खरीदते हैं। इसी को देखते हुए दुकानदारों ने इस बार बाजार में कई नई वैरायटी उतारी हैं। इनमें पटाखे फूटने जैसी आवाज निकालने वाली झालर खास है। रोशनी के साथ आवाज का अनोखा संयोजन ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। इसकी कीमत करीब 1300 रुपये रखी गई है। इसके अलावा बाजार में पांच हजार रुपये तक की झालरें भी उपलब्ध हैं। इनकी डिजाइन और रोशनी लोगों का ध्यान खींच रही है। सामान्य झालरों की शुरुआत 40 रुपये से हो रही है। अलग-अलग कीमत और डिजाइन में उपलब्ध झालरों के चलते ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं। इलेक्ट्रिक सामान के कारोबारियों का कहना है कि दीपावली पर हर साल झालरों और सजावटी लाइटों की मांग रहती है। इस बार अभी तक कारोबारियों में बिक्री को लेकर वैसा उत्साह नहीं दिख रहा है, जैसी उम्मीद थी। हालांकि, त्योहार नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने और बिक्री में तेजी आने की उम्मीद दुकानदार लगाए बैठे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User