झांसी में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे बागेश्वर बाबा:30 नवंबर को LVM ग्राउंड में महाअनुष्ठान, मनीष तिवारी बोले- 10 हजार लोग करेंगे पाठ

Nov 28, 2026 - 18:46
0
झांसी में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे बागेश्वर बाबा:30 नवंबर को LVM ग्राउंड में महाअनुष्ठान, मनीष तिवारी बोले- 10 हजार लोग करेंगे पाठ
बागेश्वर धाम के पीठाश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 30 नवंबर को झांसी आ रहे हैं। वे यहां सवा लाख हनुमान चालीसा का महानुष्ठान में शामिल होंगे। आयोजन शाम 5 बजे खंडेराव गेट स्थित लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज के ग्राउंड में होगा। आयोजक भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा- बागेश्वर बाबा लगभग दो घंटे झांसी में रहेंगे। कार्यक्रम में लगभग 10 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। सभी के साथ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा मनीष तिवारी ने कहा- अभी से 101 पंडितों द्वारा महानुष्ठान प्रारंभ कर दिया गया है। मुख्य कार्यक्रम 30 नवंबर को होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ग्राउंड पर भव्य पांडाल लगाया जा रहा है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए हम लोग प्रयास कर रहे हैं। इसमें लगभग 10 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में जब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आएंगे, जितने भी लोग होंगे, वो उनके साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। ये कोई पाॅलिटकल प्रोग्राम नहीं है, धर्म से जुड़ा कार्यक्रम है। हनुमानजी की भक्ति में सब लीन रहेंगे। करीब दो घंटे का कार्यक्रम रहेगा। प्रशासन ने अनुमति देकर निरस्त की प्रशासन ने पहले कार्यक्रम की अनुमति दे दी थी, बाद में उसे निरस्त कर दिया। इस पर मनीष तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम में कहीं पर भी कोई कमी नहीं है। पार्किंग की कमी थी, उसको दूर कर लिया गया है। एसपीआई इंटर कालेज में पार्किंग व्यवस्था हो गई है, अब उसमें कोई समस्या नहीं है। दोबारा अनुमति हम लोगों को मिल जाएगी, ऐसा हमारा विश्वास है। प्रशासन ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट योगेश्वर सिंह, सीओ सिटी प्रिया सिंह और एलआईयू की टीम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यहां आयोजन समिति के लोगों से बातचीत कर पूरे कार्यक्रम की डिटेल ली। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने आयोजन समिति को कुछ जरूरी सुझाव भी बताए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User