लखनऊ में तीन युवकों ने ढाबा संचालक को पीटा:चाय पीने के बाद की अभद्रता, विरोध करने पर मारपीट; जान से मारने की धमकी दी

Nov 28, 2026 - 19:36
0
लखनऊ में तीन युवकों ने ढाबा संचालक को पीटा:चाय पीने के बाद की अभद्रता, विरोध करने पर मारपीट; जान से मारने की धमकी दी
लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम ढाबे पर चाय पीने पहुंचे तीन युवकों ने ढाबा संचालक की पिटाई कर दी। आरोप है कि उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। ढाबा संचालक धर्मवीर यादव निगोहा के मीरानपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बिजनौर के अहमदपुर उर्फ कमलापुर निवासी रंजीत यादव, सौरभ यादव और लालू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। धर्मवीर के मुताबिक, वह बिजनौर में अनूपखेड़ा अंडरपास के पास ढाबा चलाते हैं। 27 नवंबर, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे तीनों युवक उनके ढाबे पर चाय पीने आए थे। चाय पीने के बाद तीनों उनसे अभद्रता करने लगे। धर्मवीर ने विरोध किया और उन्हें ढाबे से जाने को कहा। आरोप है कि इसके बाद तीनों उन्हें बाहर ले गए और पीटा। धर्मवीर के अंदर चले जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मारपीट में धर्मवीर को चोटें आई हैं। पुलिस ने उनकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User