बलिया में मतदाता सूची की जानकारी के लिए हेल्पलाइन शुरू:28 और 29 नवंबर को हर बूथ पर लगेंगे विशेष शिविर, बीएलओ रहेंगे मौजूद

Nov 27, 2026 - 08:46
0
बलिया में मतदाता सूची की जानकारी के लिए हेल्पलाइन शुरू:28 और 29 नवंबर को हर बूथ पर लगेंगे विशेष शिविर, बीएलओ  रहेंगे मौजूद
बलिया में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से जुड़ी जानकारी और समस्याओं के समाधान के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में हेल्पलाइन शुरू की गई है। मतदाता 05498-225808 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर रोज सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक संचालित होगा। डीएम ने बताया कि 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 17 नवंबर 2026 को किया गया है। सूची पर दावे और आपत्तियां 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक दर्ज कराई जा सकती हैं। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होना तय है। 28 और 29 नवंबर को हर बूथ पर लगेंगे शिविर विशेष पुनरीक्षण के लिए बलिया के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 28 और 29 नवंबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार हर बूथ पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। बीएलओ प्रारंभिक मतदाता सूची के साथ बूथ पर रहेंगे। नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, हटाने के लिए फॉर्म-7 शिविर में नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 और नाम या अन्य जानकारी में सुधार के लिए फॉर्म-8 उपलब्ध होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से तय तारीखों पर अपने बूथ पर पहुंचकर सूची देखने की अपील की है। सूची में नाम नहीं होने पर उसे जुड़वाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। मतदाता किसी भी समस्या या सवाल के लिए हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User