तीन महिलाओं ने मिलकर उड़ाई गले की सोने की चैन:गोरखपुर ई-रिक्शा में बैठी महिला के गोद में बच्चा रखा, पैर दबा कर ध्यान भटकाई, FIR
गोरखपुर में ई-रिक्शा की सवारी कर रही एक महिला के गले से सोने की चैन गायब करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक तीन महिलाओं ने मिलकर चोरी को अंजाम दिया है। दो पहले से ई-रिक्शा में बैठी हुई थी और कुछ दूर आगे चलने के बाद एक और महिला आई। रिक्शे में बैठने के बहाने उसने अपना बच्चा पीड़िता की गोद में रख दिया, इतने में दूसरी महिला ने उसका पैर जोर से दबाया। पीड़िता के मुताबिक पैर दबने और बच्चा संभालने की वजह से उसका ध्यान भटक गया। इतने में तीनों ने मिलकर करीब 1 लाख 20 हजार की कीमत का चेन उड़ा लिया। मामले में
घंटाघर जाने के लिए रिक्शे में बैठी थी पीड़िता
फलमंडी मिर्जापुर की रहने वाली स्नेहलता पत्नी राहुल पाठक ने राजघाट थाने और टीपी नगर चौकी में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब 12:20 बजे वह घर से निकलकर टीपी नगर पिलर नंबर-6 से घंटाघर जाने के लिए एक बैटरी रिक्शा पर बैठी थीं। तभी दो अज्ञात महिलाएं उनके बगल में आकर बैठ गईं और जानबूझकर धक्का-मुक्की करने लगीं। बच्चा संभालने और पैर के दर्द में उलझी महिला
पीड़िता के मुताबिक, इसी बीच एक तीसरी महिला भी वहां पहुंची और रिक्शे में बैठते समय अपना बच्चा स्नेहलता की गोद में थमा दिया। ठीक उसी समय साथ बैठी महिला ने उनका पैर बहुत कसकर दबा दिया। अचानक गोद में आए बच्चे को संभालने और पैर में हुए तेज दर्द की वजह से स्नेहलता का पूरा ध्यान भटक गया। इसी का फायदा उठाकर तीनों महिलाओं ने बड़ी सफाई से उनके गले से सिकरी टाइप सोने की चेन काट ली। CCTV खंगाल रही पुलिस
जब स्नेहलता घंटाघर पर ई-रिक्शा से उतरीं और गले पर हाथ लगाया, तो चेन गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने काफी देर तक इधर उधर ढूंढा। रिक्शा में बैठी महिलाओं का पता लगाने की कोशिश की। उसके बाद तुरंत टीपी नगर चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी और डायल-112 पर भी सूचना दी।पीड़िता के अनुसार, चोरी हुई चेन का वजन करीब 11 ग्राम है और इसकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये है, जिसका बिल भी उनके पास मौजूद है। राजघाट थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। उस रूट के CCTV कैमरों की मदद से तीनों महिला टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)