एग्जाम देने जा रहे भाई-बहन को निजी बस ने कुचला:सीतापुर में पहिए के नीचे आकर भाई की मौत, बहन लखनऊ रेफर
सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों भाई-बहन परीक्षा देने के लिए मिश्रिख जा रहे थे। हादसा लौली पुलिया के पास करीब 11:30 बजे हुआ। पुलिस ने दोनों को सीएचसी गोंदलामऊ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल बहन को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बीएससी प्रैक्टिकल देने जा रहा था युवक संदना थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव निवासी रामप्रकाश का बेटा विकास (22) गुरुवार को अपनी बहन सोनम (20) के साथ बाइक से मिश्रिख जा रहा था। विकास को बीएससी की प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होना था। इसी दौरान लौली पुलिया के पास मिश्रिख की ओर से आ रही निजी बस (यूपी 34 एटी 7757) ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से सड़क पर गिरे भाई-बहन बस की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई-बहन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी गोंदलामऊ पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया सीएचसी प्रभारी डॉ. धीरज मिश्रा ने बताया कि विकास की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। सोनम की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जाने के बजाय निजी वाहन से लखनऊ ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा संदना थानाध्यक्ष प्रिंस सोनकर ने बताया कि विकास के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)