बरेली में किला रेलवे फाटक 8 घंटे रहेगा बंद:आज रात 9 से कल सुबह 5 बजे तक वाहन किला ओवरब्रिज से गुजरेंगे, ट्रैक की मरम्मत होगी
बरेली में किला रेलवे फाटक गुरुवार रात 9 बजे से शुक्रवार सुबह 5 बजे तक बंद रहेगा। रेलवे ट्रैक की मरम्मत और रखरखाव के चलते सड़क यातायात आठ घंटे के लिए रोका जाएगा। इस दौरान किला क्षेत्र से आने-जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को किला ओवरब्रिज से होकर गुजरना होगा। समपार संख्या 246 पर होगा काम रेलवे प्रशासन के मुताबिक, इज्जतनगर-बरेली सिटी रेलखंड के समपार संख्या 246/स्पेशल पर इंजीनियरिंग का काम कराया जाएगा। इसके लिए फाटक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार सुबह 5 बजे काम पूरा होने के बाद फाटक पर यातायात फिर से शुरू कर दिया जाएगा। ओवरब्रिज से निकलेंगे वाहन फाटक बंद रहने के दौरान वाहन चालकों को किला ओवरब्रिज का इस्तेमाल करना होगा। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने लोगों से तय समय में वैकल्पिक रास्ते का उपयोग करने की अपील की है। रेलवे प्रशासन ने असुविधा के लिए खेद जताया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)