देवरिया में संविधान दिवस पर लोगों ने शपथ ली:स्कूल-कॉलेज से कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन तक गूंजा संविधान का संकल्प
देवरिया में संविधान दिवस पर गुरुवार को अलग-अलग जगह कार्यक्रम हुए। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में जिला जज ने छात्रों को संविधान की शपथ दिलाई। बीआरडी पीजी कॉलेज में सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई और सभा को संबोधित किया। कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों-कर्मचारियों और पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। सम्मान बनाए रखने की शपथ दिलाई पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में जिला जज ने विद्यार्थियों को संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान बनाए रखने की शपथ दिलाई। बीआरडी पीजी कॉलेज में सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने संविधान के महत्व और उसमें दिए गए मूल्यों पर बात की। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी चंद्रेश कुमार और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पंकज प्रकाश राठौर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। उन्होंने भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने का संकल्प लिया। अवसर की समानता देने का संकल्प इस दौरान नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अवसर की समानता देने का संकल्प भी लिया गया। पुलिस लाइन में एसपी अभिजित आर. शंकर ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों के साथ निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता से काम करने को कहा। एसपी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई। अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद जिले के सभी थानों पर पुलिसकर्मियों ने संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी लाइंस गौरव सिंह, प्रतिसार निरीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)