सीतापुर की बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत:संदना में बहन गंभीर घायल, दोनों परीक्षा देने मिश्रिख जा रहे थे
सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में लौली पुलिया के पास गुरुवार को बस की टक्कर से बाइक सवार विकास (22) की मौत हो गई। उसकी बहन सोनम (20) गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों परीक्षा देने मिश्रिख जा रहे थे। परीक्षा देने मिश्रिख जा रहे थे बिक्रमपुर गांव निवासी विकास, रामप्रकाश का बेटा था। लौली पुलिया के पास मिश्रिख की ओर से आ रही निजी बस की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसे में विकास और सोनम घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोंदलामऊ ले गई। वहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। सोनम की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर परिजन सोनम को जिला अस्पताल ले जाने के बजाय निजी वाहन से लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए। सीएचसी गोंदलामऊ के प्रभारी डॉ. धीरज मिश्रा ने बताया कि विकास की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। सोनम की हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर किया गया था। संदना थानाध्यक्ष प्रिंस सोनकर ने बताया कि- चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)