संतों को लेकर चित्रकूट रवाना हुई भरत यात्रा:रथों पर सवार हुए भगवान राम के अनुज भरत और शत्रुघ्न,आरती की गई
अयोध्या की मणिरामदास छावनी से भगवान श्रीराम के प्रति त्याग, समर्पण और भ्रातृ प्रेम का संदेश देने वाली भव्य भरत यात्रा चित्रकूट के लिए रवाना हुई। इस धार्मिक यात्रा में सैकड़ों की संख्या में 200 से ज्सादा साधु-संत और श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के रथों को भगवान राम के अनुज भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों के साथ आकर्षक ध्वजों से सजाया गया। भरत यात्रा की शुरुआत 54 वर्ष पहले हुई थी
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर उनके उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास और अयोध्या के पूर्व सांसद लल्लू सिंह समेत बड़ी संख्या में संत-महंत मौजूद रहे। महंत कमलनयन दास और पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि भरत यात्रा की शुरुआत 54 वर्ष पहले हुई थी। तब से यह परंपरा लगातार निभाई जा रही है। भरत के अद्भुत भ्रातृ प्रेम के साथ सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का संदेश मान्यता और धार्मिक भावनाओं के अनुरूप महात्मा भरत अपने परिवार और संतों के साथ भगवान श्रीराम से मिलने चित्रकूट के लिए रवाना हुए हैं।यह यात्रा त्याग, समर्पण, भाईचारे और भरत के अद्भुत भ्रातृ प्रेम के साथ सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का संदेश दे रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)