बरेली आ रही महिला की कार की टक्कर से मौत:इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के पास बेटे के साथ बाइक पर थीं, अर्टिगा चालक फरार

Nov 11, 2026 - 17:53
0
बरेली आ रही महिला की कार की टक्कर से मौत:इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के पास बेटे के साथ बाइक पर थीं, अर्टिगा चालक फरार
भैया दूज मनाने बेटे के साथ बाइक से बरेली आ रही 36 वर्षीय रुमा देवी की सड़क हादसे में मौत हो गई। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के पास अर्टिगा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनका बेटा भी घायल हुआ है। रुमा देवी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। रुमा देवी जलालाबाद की रहने वाली थीं। वह अहिवरन सिंह की पत्नी थीं। भैया दूज मनाने के लिए वह बेटे के साथ बरेली जा रही थीं। परिजनों के मुताबिक, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। रुमा देवी और उनका बेटा सड़क पर गिर गए। बेटे को भी चोटें आईं, जबकि रुमा देवी को गंभीर चोट लगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है, ताकि कार का नंबर और चालक का पता लगाया जा सके। पालपुर कमालपुर, थाना कैंट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक, शिकायत के आधार पर अज्ञात अर्टिगा चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User