केंद्र ने एक्वा लाइन विस्तार को मंजूरी दी:नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक बनेगा 8.449 किमी कॉरिडोर, खर्च होंगे 2,390 करोड़ रुपए

Nov 11, 2026 - 17:53
0
केंद्र ने एक्वा लाइन विस्तार को मंजूरी दी:नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक बनेगा 8.449 किमी कॉरिडोर, खर्च होंगे 2,390 करोड़ रुपए
केंद्र सरकार ने नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक 8.449 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर को मंजूरी मिली। इस परियोजना पर करीब 2,390 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मंजूरी के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अलग-अलग सोसायटियों में रहने वाले लोगों ने खुशी जताई। उन्होंने इसे करीब एक दशक से चल रही मांग और आंदोलन की जीत बताया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मनीष ने कहा कि मेट्रो की मांग 2012 से उठाई जा रही है। सोसायटियों के लोग कई साल से सड़क और अलग-अलग मंचों पर यह मांग कर रहे हैं। इसके लिए कई बार आंदोलन और प्रदर्शन भी हुए। मनीष ने कहा कि केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद लोगों को उम्मीद है कि उनका सपना जल्द पूरा होगा। निवासियों का कहना है कि फैसला देर से आया, लेकिन वे इसका स्वागत करते हैं। मेट्रो विस्तार को लेकर खुशी के बीच सुनील ने यातायात व्यवस्था पर चिंता जताई। उनका कहना है कि गौर सिटी के आसपास स्टेशन बनने पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी और जाम की समस्या फिर गंभीर हो सकती है। उन्होंने कहा कि स्टेशन के आसपास पार्किंग और ट्रैफिक संभालने की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि लोगों को जाम से राहत मिलने के बजाय नई परेशानी न हो। सोसायटी निवासियों के मुताबिक, मेट्रो विस्तार की मांग और परियोजना पर पहले भी कई बार चर्चा हुई, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ा। अब केंद्र की मंजूरी के बाद उन्हें उम्मीद है कि परियोजना को जमीन पर उतारने में देरी नहीं होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User