बरेली में दीपावली पर अस्पताल-बुक डिपो में लगी आग:अफरा तफरी मची, कोई नुकसान नहीं हुआ

Nov 09, 2026 - 14:11
0
बरेली में दीपावली पर अस्पताल-बुक डिपो में लगी आग:अफरा तफरी मची, कोई नुकसान नहीं हुआ
बरेली में दीपावली की रात आग लगने की दो घटनाएं सामने आईं। पीलीभीत रोड स्थित साईं केयर आई केयर अस्पताल और केसरपुर स्थित योगेश बुक डिपो में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। राहत की बात रही कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। अस्पताल में आग, संचालक ने बुझाई पीलीभीत रोड पर एक मकान के निचले हिस्से में संचालित साईं केयर आई केयर अस्पताल में दीपावली की रात आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही अस्पताल संचालक ने आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल वाहन पहुंचने से पहले ही आग बुझा दी गई थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। बुक डिपो में आग से मची अफरा तफरी दूसरी घटना केसरपुर की है। यहां दीपावली की रात योगेश बुक डिपो में अचानक आग लग गई। दुकान से लपटें उठती देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बुक डिपो में आग लगने के कारण और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User