राधावल्लभ लाल को अर्पित किया अन्नकूट:वृंदावन सखी की आराधना की, दर्शन कर अभिभूत हुए भक्त

Nov 09, 2026 - 14:11
0
राधावल्लभ लाल को अर्पित किया अन्नकूट:वृंदावन सखी की आराधना की, दर्शन कर अभिभूत हुए भक्त
राधावल्लभीय संप्रदाय के प्रमुख राधावल्लभ मंदिर में सोमवार को अन्नकूट महोत्सव के दर्शन हुए। इस दौरान भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर अर्पित किए गए। मंदिर सेवायतों के अनुसार दिवाली के अगले दिन भगवान का अन्नकूट महोत्सव और व्याहुला उत्सव आयोजित किया जाता है। इस दौरान वृंदावन विनोद को मध्य में विराजमान किया गया। भगवान के अन्नकूट दर्शन कर भक्त आनंदित हो उठे। 250 वर्ष से चली आ रही परंपरा भगवान श्री कृष्ण के कलयुग में बंशी अवतार हरिवंश चंद्र महाप्रभु द्वारा प्रगट भगवान राधावल्लभ लाल को सोमवार को 56 से ज्यादा तरह के व्यंग्य बनाकर अर्पित किए गए। मंदिर में यह परंपरा 250 वर्षों से चल रही है। यहां सुबह भगवान का अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है जबकि शाम को भगवान का व्यवहुला उत्सव यानि भगवान के विवाह का उत्सव आयोजित किया जाता है। यह है मान्यता राधावल्लभ मंदिर के सेवायत मोहित मराल गोस्वामी ने बताया यहां निकुंज की लीला है। मंदिर परंपरा के अनुसार यहां गोवर्धन की पूजा नहीं बल्कि इसमें वृंदावन विनोद बीच में विराजमान होते हैं। यहां निकुंज उपासना में गोवर्धन का प्रवेश नहीं है यह मंदिर का सिद्धांत है, हालांकि गोवर्धन सभी के पूज्यनीय हैं। लेकिन मंदिर में वृंदावन की उपासना की जाती है,यानि वृंदावन सखी की। उन्हीं के दर्शन यहां होते हैं। भगवान को किए व्यंजन अर्पित अन्नकूट महोत्सव में भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर अर्पित किए गए। इस दौरान भगवान को 56 से ज्यादा तरह के व्यंजन बनाकर अर्पित किए। अन्नकूट के बीच विराजमान भगवान राधावल्लभ लाल की छवि के दर्शन कर श्रद्धालु आनंदित हो उठे। पूरा मंदिर भगवान के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User