मथुरा में विधायक ने की गोवर्धन पूजा:गिरिराज महाराज के दर्शन किए, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

Nov 09, 2026 - 14:11
0
मथुरा में विधायक ने की गोवर्धन पूजा:गिरिराज महाराज के दर्शन किए, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की
मथुरा में दीपावली के अगले दिन सोमवार को मथुरा के प्रसिद्ध पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के श्री द्वारकाधीश मंदिर में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 10 बजे से मंदिर परिसर में गिरिराज पूजा का भव्य आयोजन शुरू हुआ। पूजा में शामिल होने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की आवाजाही बनी रही और पूरा परिसर गिरिराज महाराज के जयकारों से गूंज उठा। गोबर से तैयार किया विशाल गिरिराज स्वरूप मंदिर परिसर में गाय के गोबर से गिरिराज महाराज का विशाल स्वरूप तैयार किया गया। इसे आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर सेवायतों ने विधि-विधान और विशेष मंत्रोच्चार के साथ गिरिराज महाराज का पूजन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना कर गिरिराज स्वरूप की परिक्रमा की। भक्तों ने पुष्प, दीप और विभिन्न पूजन सामग्रियों के साथ अपनी श्रद्धा व्यक्त की। विधायक श्रीकांत शर्मा ने की पूजा-अर्चना गोवर्धन पूजा के अवसर पर मथुरा-वृंदावन के विधायक पंडित श्रीकांत शर्मा भी श्री द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे। उन्होंने विशेष मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी गिरिराज महाराज के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शहनाई की धुन और सजावट ने मोहा मन गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शहनाई की मधुर धुन के बीच श्रद्धालु गिरिराज महाराज की जय-जयकार करते नजर आए। मंदिर सेवायतों के साथ बड़ी संख्या में भक्तों ने सामूहिक रूप से पूजा में भाग लिया। तीन बजे से होंगे अन्नकूट के दर्शन श्री द्वारकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि गोवर्धन पूजा के लिए गाय के गोबर से गिरिराज महाराज का विशाल स्वरूप तैयार किया गया है। दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु पूजा में शामिल होने पहुंचे हैं। गिरिराज महाराज को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर तीन बजे से मंदिर में अन्नकूट के दर्शन होंगे। इसके लिए भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User