दिवाली पर लाखों के दांव, होटलों के कमरे तक बुक:प्रयागराज में पूरी रात चल रहा जुआ, नाल लेकर बैठा रहे फड़

Nov 09, 2026 - 13:54
0
दिवाली पर लाखों के दांव, होटलों के कमरे तक बुक:प्रयागराज में पूरी रात चल रहा जुआ, नाल लेकर बैठा रहे फड़
प्रयागराज में दिवाली पर लाखों के दांव भी लग रहे हैं। बड़े कारोबारियों ने तो जुआ खेलने के खास इंतजाम किए हैं। खाली मकानों में इंतजाम के साथ ही शहर के कई होटलों में कमरे बुक कर गेम खेला जा रहा है। पूरी रात ताश के पत्तों पर लाखों रुपये बरस रहे हैं। शहर के अलावा कस्बों और बाजारों में भी फड़ बैठ रही है। शहर के सिविल लाइंस, कटरा, मुट्‌ठीगंज, कीडगंज, खुल्दाबाद, जानसेनगंज, चौक, नखासकोहना, दारागंज, रामभवन, करेली, कल्याणी देवी, दरियाबाद, कर्नलगंज, हीवेट रोड, अल्लापुर, टैगोर टाउन आदि इलाकों में कई करोड़ का जुआ होता है। प्रयागराज में चार कैटेगरी में जुआ प्रयागराज में दिवाली पर चार कैटेगरी में जुआ यानि फड़ बैठती है। एक गेम बड़े व्यापारियों के लिए होता है। इसमें बड़े कारोबारी खास इंतजाम के साथ लाखों लेकर बैठते हैं। बड़े मकान में पूरी रात की सेटिंग होती है। छत पर गद्दे बिछाकर दाव लगाए जाते हैं। इसके अलावा होटलों में भी कमरे बुक कर पूरी रात दांव लगते हैं। दूसरी कैटेगरी में आम लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेलते हैं। इसके लिए किसी एक मकान को चुना जाता है। फिर जुआ के शकीन वहां जमा होकर पूरी रात कटिंग खेलते हैं। तीसरी कैटेगरी में गली, मुहल्लों की गलियों, कमरों, पार्क, या फिर खाली प्लाटों पर जुआ की फड़ बैठती है। गांवों में भी कुछ ऐसे ही इंतजाम होते हैं। नाल पर फड़ बैठाने का खेल चौथी कैटेगी है नाल लेकर जुआ चलवाना। प्रयागराज में सट्‌टा संचालित करने वाले कई गिरोह नाल पर जुआ खिलवाते हैं। दिवाली में तो इनकी चांदी ही हो जाती है। इसमें फड़ चलाने वाले को नाल देनी होती है। कुछ पहले से ले लेते हैं तो कुछ जीत के बाद एक तय रकम लेते हैं। कहीं कहीं तीन हाथ जीतने पर नाल देनी होती है। कुछ जगहों पर एंट्री फीस लेकर दांव लगाने दिया जाता है। मखबिरों के संपर्क में पुलिस दिवाली पर जगह जगह जुआ होता है यह पुलिस भी जानती है। ऐसे में पुलिस मुखबिरों को सेट किए है। सटीक सूचना पर छापेमारी कर जुआ पकड़ा जाता है। शहर के कुछ सटोरिया और नालबाज जुआ खिलवाने वालों की जानकारी पुलिस को है, ऐसे लोगों के नंबर भी सर्विलांस पर लगे रहते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User