बरेली महानगर अध्यक्ष बने राकेश यादव:सेना से सेवानिवृत्ति बाद सामाजिक कार्य, गरीब बेटियों के विवाह में सहयोग

Sep 25, 2026 - 22:08
0
बरेली महानगर अध्यक्ष बने राकेश यादव:सेना से सेवानिवृत्ति बाद सामाजिक कार्य, गरीब बेटियों के विवाह में सहयोग
बरेली में अखिल भारतबर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष अशोक यादव ने सूबेदार मेजर राकेश कुमार यादव (से. नि.) पर विश्वास जताते हुए उन्हें यादव महासभा बरेली का महानगर अध्यक्ष नामित किया है। सेना से सेवा निवृत्ति के बाद राकेश यादव समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने गरीब बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता और आवश्यक साधन उपलब्ध कराने के लिए वाट्सएप पर कन्यादान महादान ग्रुप खोलकर एक अनोखी पहल शुरू की है। इस माध्यम से कई बेटियों की शादी में सीधी मदद की गई है। वे समाज में फैली कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा, मृत्यु भोज न देना, बेटियों को दहेज की जगह शिक्षा पर खर्च करने और अंधविश्वास को खत्म करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा समाज के उत्थान और निर्माण में जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे, उन्हें वे पूरी निष्ठा से यादव समाज के हित में क्रियान्वित करेंगे। अखिल भारतबर्षीय यादव महासभा बरेली के प्रांतीय संयोजक नरेश प्रताप सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुधीर कुमार यादव और जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव का मार्गदर्शन और सहयोग हमेशा मिलता रहेगा। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User