एसएसपी आवास के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन:महिला की संदिग्ध हालात में मौत, ससुराल वालों पर जहर देने का आरोप
मेरठ के भीकनपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पति, देवर और अन्य ससुराल वालों पर मारपीट करने के बाद जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों और महिलाओं ने शुक्रवार रात 8:30 बजे बुलंदशहर एसएसपी आवास के बाहर प्रदर्शन किया। बहन ने लगाए गंभीर आरोप मृतका की बहन नीतू ने आरोप लगाया कि महिला को उसके पति, देवर और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने पीटा था। इसके बाद उसे जहर देकर मार दिया गया। परिजनों के मुताबिक, जब वे अस्पताल पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग वहां से भाग चुके थे। दूसरी बेटी को बंधक बनाने का आरोप परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी दूसरी बेटी को ससुराल वालों ने बंधक बनाकर रखा है। इसी को लेकर परिवार के लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसएसपी आवास पहुंचे और प्रदर्शन किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)