CM-योगी ने सहारनपुर के डॉक्टर की सेवाओं की सराहना की:डॉ. कलीम अहमद को पत्र लिखा, ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने की अपेक्षा जताई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के चिकित्सक डॉ. कलीम अहमद के चिकित्सा क्षेत्र में योगदान और सेवाभाव की सराहना की। उन्होंने पत्र लिखकर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनके समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने को सराहा। साथ ही ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने और जरूरतमंदों की सेवा जारी रखने की अपेक्षा जताई। मुख्यमंत्री की ओर से 2 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में डॉ. कलीम अहमद के काम की प्रशंसा की गई। पत्र में उनके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना भी की गई है। मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि समाज में चिकित्सकों को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। वे अपने ज्ञान, अनुभव और कौशल से मरीजों का इलाज करते हैं और उनके जीवन में नई उम्मीद जगाते हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा से जुड़ी जिम्मेदारी है। कोविड महामारी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुश्किल हालात में चिकित्सकों ने समर्पण और सेवाभाव से लोगों का इलाज किया। संकट के समय स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका ने समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी दिखाई। पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत, आधुनिक और सभी की पहुंच में लाने के प्रयासों का भी जिक्र है। मुख्यमंत्री ने नए मेडिकल कॉलेज खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत करने, आयुष्मान भारत योजना लागू करने और चिकित्सा सुविधाओं को आधुनिक बनाने को प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियां बताया। मुख्यमंत्री ने डॉ. कलीम अहमद से ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने में भूमिका निभाते रहने की अपेक्षा जताई। उन्होंने आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद मरीजों के प्रति संवेदनशील रहने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सम्मानित और प्रभावशाली लोगों के विचारों का आम लोगों पर व्यापक असर पड़ता है।ऐसे में चिकित्सक स्वस्थ समाज के निर्माण और सशक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। मुख्यमंत्री के इस पत्र को डॉ. कलीम अहमद के चिकित्सा और सामाजिक योगदान के प्रति सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में चिकित्सक स्वस्थ समाज के निर्माण और सशक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। मुख्यमंत्री के इस पत्र को डॉ. कलीम अहमद के चिकित्सा और सामाजिक योगदान के प्रति सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)