स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:पेड़ प्रकृति की रक्षा के लिए खड़े रहते हैं, जानिए पेड़ हमें क्या सीख देते हैं

Nov 27, 2026 - 04:45
0
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:पेड़ प्रकृति की रक्षा के लिए खड़े रहते हैं, जानिए पेड़ हमें क्या सीख देते हैं
पेड़ असंख्य जीवों की रक्षा, प्रकृति की समृद्धि के लिए खड़े रहते हैं। वृक्ष बादलों को आकर्षित करते हैं और वर्षा चक्र को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ों की वजह से बादल बरसते हैं और धरती की प्यास बुझाते हैं। जानिए पेड़ों से हम क्या सीख सकते हैं… वृक्ष हमें प्राण वायु प्रदान करते हैं और पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने में मदद करते हैं। पेड़ पक्षियों, पशुओं, कीटों और सूक्ष्म जीवों का घर हैं। उनकी डालियां पर पक्षी घोंसला बनाते हैं, तने आश्रय देते हैं और फल अनेक जीवों का भोजन बनते हैं। वृक्ष हमें फल-फूल, लकड़ी, गोंद, छाल, औषधियां और शीतल छाया प्रदान करते हैं। वे मनुष्य की अनेक आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। वृक्षों की जड़ें मिट्टी को बांधकर रखती हैं, भूमि का कटाव रोकती हैं। पेड़ धरती की उर्वरता बनाए रखने में भी सहायक हैं। पेड़ों से देने का भाव सीखना चाहिए। पेड़ संदेश देते हैं कि हमें नि:स्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि से आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User