बस्ती के 14 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र मिले:लखनऊ में मुख्यमंत्री ने 1,146 चयनित अभ्यर्थियों को दिए पत्र

Nov 11, 2026 - 15:39
0
बस्ती के 14 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र मिले:लखनऊ में मुख्यमंत्री ने 1,146 चयनित अभ्यर्थियों को दिए पत्र
बस्ती के 14 नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को बुधवार को नियुक्ति पत्र मिले। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व विभाग में चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र दिए। इनका चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए हुआ है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 4,300 लाभार्थियों को अलग-अलग योजनाओं के तहत कुल 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी दी। इसी क्रम में बस्ती के 195 लाभार्थियों के बैंक खातों में ऑनलाइन 9 करोड़ 67 लाख 50 हजार रुपये भेजे गए। बस्ती में दोपहर 1 बजे एनआईसी सभागार में छह लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक दिए गए। इनमें आशा, राजकुमारी, मंजू यादव, ज्ञानमती, निधि दुबे और शगीता देवी शामिल थीं। गो सेवा उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक हर्रैया के प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, विधायक कप्तानगंज के प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर और एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह ने संयुक्त रूप से चेक सौंपे। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्ञान चन्द्र गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, अपर सांख्यिकीय अधिकारी अजय कुमार चौधरी और नायब तहसीलदार बस्ती सदर समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User