बुआ के घर जा रहे बाइक सवार की मौत:देवरिया में चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर; पत्नी और दो छोटे बच्चे पीछे छूटे
देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के रामलक्षन बाजार में शनिवार देर रात एक चार पहिया वाहन की टक्कर से किशन निषाद (25) की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
रुद्रपुर थाना क्षेत्र के बनयनी गांव के रहने वाले किशन निषाद, मुन्ना निषाद के बेटे थे। वह शनिवार रात अपनी बुआ के घर लक्ष्मीपुर जा रहे थे। रात करीब 12 बजे रामलक्षन के पास सड़क किनारे बाइक से उतरते समय तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से भाग गया।
परिजन किशन को अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
किशन मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी रागिनी देवी, तीन साल का बेटा संगम और दो महीने का एक बेटा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)