नाबालिग से छेड़छाड़ आरोप में तीन गिरफ्तार:श्रावस्ती मे दवा लेने जा रही थी; पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस

Nov 29, 2026 - 15:41
0
नाबालिग से छेड़छाड़ आरोप में तीन गिरफ्तार:श्रावस्ती मे दवा लेने जा रही थी; पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस
श्रावस्ती के हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के इमलिया करनपुर में नाबालिग से छेड़छाड़, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार दोपहर 3:00 बजे पुलिस ने बताया कि बालिका के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस के मुताबिक, 28 नवंबर को एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी साइकिल से दवा लेने इमलिया करनपुर जा रही थी। गांव के आंगनवाड़ी केंद्र के पास आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने बालिका का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ थप्पड़ों से मारपीट की गई। आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 74, 115(2), 352 और 351(3), साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 लगाई गई हैं। रविवार, 29 नवंबर को प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इमलिया करनपुर से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान अरमान पिता बराती, समीर पुत्र मुनीर और नीरज पुत्र विद्याराम के रूप में हुई है। तीनों इमलिया करनपुर के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई पूरी की। उन्हें अदालत में पेश किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User